फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Solution camp will be organized in the wards every Monday

Balrampur News: प्रत्येक सोमवार को वार्डों में लगेगा समाधान शिविर

Thu, 20 Jun 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Solution camp will be organized in the wards every Monday
बलरामपुर। अब प्रत्येक सोमवार को वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान दिवस किया जाएगा। नगर पालिका की तरफ से चेयरमैन एवं नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत सभी 25 वार्डों में सप्ताह में एक दिन सोमवार को समाधान शिविर लगाया गया है। इसमें वार्डवासियों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सभासदों के साथ बैठक कर समाधान शिविर को लेकर चर्चा की। चेयरमैन ने बताया कि अब प्रत्येक सोमवार को वार्डों में नगर पालिका के कर्मचारी समाधान शिविर लगाएंगे। शिविर में पुलिस, राजस्व, विकास विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर उसका निस्तारण किया जाएगा। 24 जून को वार्ड नंबर एक से इस कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 22 तारीख को सभासदों एवं सफाई नायकों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed