फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   smart class in schools

साढ़े नौ करोड़ खर्च से स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास

Wed, 17 Jul 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
smart class in schools
बलरामपुर। जिले के 199 स्कूलों व मदरसों के विद्यार्थियों को नई तकनीक से पढ़ाने के लिए चालू शिक्षा सत्र में साढ़े नौ करोड़ रुपये से स्मार्ट कक्षाएं तैयार कराई जाएंगी। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों तथा मदरसों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिले के स्कूलों व मदरसों में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन की तरफ से शानदार पहल की गई है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत केंद्र व राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट कक्षाओं के निर्माण पर 60 प्रतिशत केंद्र तथा 40 प्रतिशत राज्य सरकार धनराशि मुहैया कराएंगी। बजट मिलने के बाद सभी स्कूलों व मदरसों में लैपटॉप, प्रोजेक्टर व सोलर से बैट्री चार्ज करने के पैनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के नोडल अफसर व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा सत्र 2019-20 में नौ करोड़ 48 लाख 98 हजार रुपये की धनराशि से जिले के 199 स्कूलों व मदरसों में 390 स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वित्त वर्ष 2019-20 में जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों तथा मदरसों में स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण कराने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। स्मार्ट कक्षाओं के लिए केंद्र सरकार से 60 और राज्य सरकार से 40 प्रतिशत की धनराशि मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र नगर व सदर के 14 स्कूलों एवं मदरसों में 56 कक्षाओं के लिए एक करोड़ 41 लाख 68 हजार रुपये।
गैसड़ी के 19 स्कूलों व मदरसों में 27 कक्षाओं के लिए 65 लाख 78 हजार, पचपेड़वा के 27 स्कूलों व मदरसों में 49 कक्षाओं के लिए एक करोड़ 21 लाख 67 हजार, तुलसीपुर के 48 स्कूलों व मदरसों में 75 कक्षाओं के लिए एक करोड़ 87 लाख 22 हजार, गैड़ास बुजुर्ग के 21 स्कूलों व मदरसों में 30 कक्षाओं के लिए 73 लाख 37 हजार रुपये।

शिवपुरा के 49 स्कूलों व मदरसों में 95 कक्षाओं के लिए दो करोड़ 12 लाख 52 हजार, श्रीदत्तगंज के तीन स्कूलों व मदरसों में 11 कक्षाओं के लिए 27 लाख 83 हजार तथा रेहरा बाजार के 18 स्कूलों व मदरसों में 47 कक्षाओं के लिए एक करोड़ 18 लाख 91 हजार रुपये से स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। एक कक्षा को स्मार्ट बनाने पर दो लाख 76 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed