{"_id":"6a7a0c5d842fc6d5e80da7e9","slug":"six-livestock-farmers-selected-via-lottery-under-the-mini-nandini-scheme-balrampur-news-c-99-1-slko1019-153033-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मिनी नंदिनी योजना में लॉटरी से छह पशुपालक चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मिनी नंदिनी योजना में लॉटरी से छह पशुपालक चयनित
Mon, 10 Aug 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27-बलरामपुर के विकास भवन सभागार में मौजूद पशुपालक ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत जिले में छह पशुपालकों का चयन सोमवार को लॉटरी के माध्यम से किया गया। योजना का लाभ लेने के लिए 271 पशुपालकों ने आवेदन किया था। दस्तावेजों और पात्रता की जांच के बाद 198 आवेदकों को लॉटरी प्रक्रिया के लिए पात्र पाया गया।
विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में चयन प्रक्रिया हुई। लॉटरी के माध्यम से जय नरायन शुक्ला, विशाल मिश्रा, धामा देवी, शिव कुमार, कुशमा और सरोज का चयन किया गया। अधिकारियों ने निर्धारित मानकों और पात्रता के आधार पर पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों का चयन किया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का उद्देश्य पशुपालकों की आय बढ़ाने के साथ दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को पशुपालन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में विभाग सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि पात्रता जांच के बाद 198 आवेदकों को लॉटरी के लिए योग्य पाया गया था, जिनमें से छह का चयन किया गया है। योजना से चयनित पशुपालकों को स्वरोजगार के साथ पशुधन आधारित आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।