फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sir... strongmen have blocked the public path

Balrampur News: साहब...दबंगों ने बंद कर दिया सार्वजनिक रास्ता

Sat, 12 Sep 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sir... strongmen have blocked the public path
फोटो-20-बलरामपुर के देहात कोतवाली में फरियाद सुनते डीएम व एसपी ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। साहब...दबंगों ने सार्वजनिक रास्ता ही बंद कर दिया है। गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। गोपालपुर निवासी चंद्रशेखर ने शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में यह शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने सरकारी रास्ते को बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। शिकायत पर अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कोतवाली नगर और कोतवाली देहात में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हरैया सतघरवा थाना परिसर में तहसीलदार सदर शशांक शेखर मिश्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां सुल्तान कला निवासी सुकई ने शिकायत की कि गांव के एक व्यक्ति ने उनकी साइकिल उठा ली और बाद में उसे बेचकर गांव से चला गया। वहीं, पचपकड़ी खुर्द निवासी उदय प्रताप ने शिकायत की कि गांव का एक व्यक्ति उनकी जमीन बेचने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज तराई थाने में जुड़ाडीह (रूपनगर) के ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत की। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि रास्ते के उत्तर तरफ रामबहादुर तथा दक्षिण तरफ मुकेश कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार और रमेश कुमार ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कब्जा हटाने के लिए कहने पर उन्हें धमकी दी जाती है। उन्होंने रास्ते की पैमाइश कराकर कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed