{"_id":"62f92a132c311606045e1251","slug":"si-suresh-to-get-president-s-medal-balrampur-news-lko643911691","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे एसआई सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे एसआई सुरेश
विज्ञापन
बलरामपुर। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर एसआई सुरेश सिंह को राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित किया गया है। देहात कोतवाली की चकवा पुलिस चौकी पर तैनात एसआई सुरेश सिंह बस्ती जिले के थाना कप्तानगंज के ग्राम गढ़ा गौतम के रहने वाले हैं।
वह वर्ष 1984 में पुलिस में भर्ती हुए। वर्ष 2017 से उनकी बलरामपुर में तैनाती है। चार माह पहले एसपी कार्यालय से राष्ट्रपति अवार्ड के लिए डीआईजी कार्यालय फाइल भेजी गई थी।
सूची में सुरेश सिंह का नाम भी शामिल था। इससे पहले 26 जनवरी 2022 को सराहनीय सेवा के लिए डीजीपी की ओर से एसआई सुरेश सिंह को सराहनीय सम्मान सेवा पदक व स्मृति चिह्न दिया जा चुका है।
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि एसआई सुरेश सिंह का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए वेबसाइट पर दिख रहा है, मगर अभी तक इस बाबत कोई सूचना नहीं आई है। (संवाद)