{"_id":"67e6d7e5c3354f98b60cd3aa","slug":"shri-mehandipur-balaji-festival-begins-with-nishan-and-kalash-yatra-balrampur-news-c-99-1-slko1018-123276-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निशान एवं कलश यात्रा के साथ श्री मेंहदीपुर बालाजी महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निशान एवं कलश यात्रा के साथ श्री मेंहदीपुर बालाजी महोत्सव शुरू
विज्ञापन
-बलरामपुर के भगवतीगंज चंद्रप्रकाश राइस मिल में पूजा अर्चना करते लोग।-संवाद
बलरामपुर। भगवतीगंज स्थित चंद्र प्रकाश राइस मिल से शुक्रवार को निशान एवं कलश शोभायात्रा निकाल कर श्री मेंहदीपुर बालाजी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। निशान एवं कलश शोभायात्रा में 501 महिलाओं के साथ पुरुष श्रद्धालु भी शामिल हुए। श्री बालाजी के गीत व भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।
उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज एवं कथा व्यास रवि शंकर जी महराज ने श्री बालाजी भगवान की पूजा-अर्चना कर निशान एवं कलश शोभयात्रा को रवाना किया। हाथ में निशान एवं सिर पर कलश धारण करके महिलाएं श्री बालाजी भगवान के गीत व भजन गाते हुए शामिल हुईं। पुरुष श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते और जयकारा लगाते हुए श्री बालाजी के गीत व भजन पर झूमते नजर आए। श्री बालाजी के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा।
शोभायात्रा भरत मिलाप चौराहा व गौशाला रोड होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल चंद्र प्रकाश राइस मिल पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सभासद संजय मिश्र, सूरज अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, शरद गुप्त, राकेश साहू, अमित जायसवाल, सोनू गुप्त, गोलू गुप्त, राजेश विश्वकर्मा, शिवम गुप्त, बसंत गुप्त, लकी बाबा, अमित चौहान, टीनू अग्रवाल, प्रकाश यादव, छोटू गुप्त, रजत गुप्त, वैभव डिडवानिया, विनोद गुप्त एवं सुभाष गुप्त सहित तमाम श्रद्धालु शामिल रहे।