फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shop fire, three lakh items of ashes

दुकान में लगी आग, तीन लाख का सामान राख

Tue, 16 Feb 2021 07:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Shop fire, three lakh items of ashes
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। ग्वालियर ग्रंट बाजार में बेकरी की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में 45300 रुपये नकदी सहित तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। बाजार के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के ग्वालियर ग्रंट बाजार निवासी अंकुश मिश्र ने मंगलवार को बताया कि भोर चार बजे उनकी बेकरी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। दुकान से धुआं व लपटे निकलती देख पड़ोसियों ने सूचना दी।
विज्ञापन

बाजार के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान में रखा डेढ़ लाख रुपये का बिस्कुट, 45300 रुपये नकद, फ्रिज, इंवर्टर, बैट्ररी, पौने सात क्विंटल पन्नी, आठ कुर्सी, 12 कैरेट, 60 बोरा मैदा व अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व निरीक्षक बशीर अहमद ने बताया कि हल्का लेखपाल राम गोपाल तिवारी को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आंकलन कराकर पीड़ित को शीघ्र ही सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed