फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Shikha, Kajal and Sadruz Jama topped the dance competition

Balrampur News: नृत्य प्रतियोगिता में शिखा, काजल व सदरुज जमा अव्वल

Mon, 21 Oct 2024 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Shikha, Kajal and Sadruz Jama topped the dance competition
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के सभागार में सोमवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिखा पाण्डेय, काजल व सदरुज जमा पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन व मणिका मिश्रा के संयोजकत्व में एकल नृत्य प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। प्रो. वीणा सिंह ने कहा कि नृत्य एक प्रदर्शन कला है, जिसमें संगीत के साथ लयबद्ध तरीके से शरीर के आंदोलनों को किया जाता है। नृत्य में नर्तक अपनी शारीरिक भंगिमाओं के जरिए भावनाओं को व्यक्त करते हैं और विचारों को संप्रेषित करते हैं। संयोजक मणिका मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. स्वदेश भट्ट,लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान व डॉ. वंदना सिंह ने प्रस्तुति व गीतों के चयन के आधार पर छात्रा वर्ग में एमए प्रथम की शिखा पांडेय व बीए तृतीय की काजल को संयुक्त रूप से प्रथम, बीएससी तृतीय की साक्षी मौर्या को द्वितीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया कश्यप को तृतीय स्थान के लिए चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छात्र वर्ग में पहले पुरस्कार के लिए एमए प्रथम के सदरुज जमा, दूसरे के लिए बीए प्रथम के शुभम गुप्ता तथा बीकॉम प्रथम के अभय शर्मा को तीसरे स्थान के लिए चुना गया। मुख्य नियंता प्रो. राघवेंद्र सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. तारिक कबीर, डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. बीएल गुप्त, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. मानसी पटेल,डॉ. अर्चना शुक्ला, सीमा पाण्डेय,प्रतीची सिंह,सौम्या शुक्ला व राशी सिंह आदि मौजूद रहे।

पठन-पाठन पर हुई चर्चा
एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग में स्नातक (बीकाम) में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पठन-पाठन से संबंधित एवं अन्य सुझाव अभिभावकों से आमंत्रित किए गए। जिसमें गोष्ठी की अध्यक्षता विभाग के प्रभारी डॉ. एसके त्रिपाठी ने किया। डॉ. पीएन पाठक, डॉ. केके सिंह, डॉ. केपी मिश्रा, डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed