{"_id":"6330901d6662f54dfe1fb21d","slug":"sharadiya-navratri-from-today-balrampur-news-lko650061756","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों व पूजा पंडालों में गूंजेंगे माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों व पूजा पंडालों में गूंजेंगे माता के जयकारे
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र सोमवार से है। इसे लेकर घरों से लेकर देवी मंदिरों व पूजा पंडालों तक में तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार भोर से ही घरों से लेकर मंदिरों तक देवी के जयकारे गूंजेंगे। वहीं, पूजा पंडालों में विधिविधान से मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन होगा। नौ दिनों तक शहर से लेकर गांवों तक न सिर्फ मंदिरों व पंडालों में रौनक रहेगी बल्कि जगह-जगह देवी जागरण में माता का गुणगान भी होगा।
जिले में कुल 1,322 दुर्गा पूजा पांडाल स्थापित किये जा रहे हैं। बलरामपुर नगर क्षेत्र में चूड़ी मार्केट व बड़ा पुल चौराहे पर आकर्षण पूजा पंडाल सजाया गया है। गुड़मंडी में मां वैष्णो देवी का दरबार भक्तों के आकर्षक का केंद्र होगा। इसी तरह उतरौला, रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर, पेहर बाजार, श्रीदत्तगंज, ललिया, हरैया सतघरवा, महराजगंज तराई, तुलसीपुर, गैसड़ी तथा पचपेड़वा नगर में भी एक से बढ़कर एक आकर्षक पूजा पांडाल सजाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने दुर्गा पूजा की व्यापक तैयारी की है। जगह-जगह देवी जागरण भी आयोजित होगा।
शारदीय नवरात्र पर देवीपाटन शक्तिपीठ को भी सजाया गया है। नौ दिनों तक देवीपाटन मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। इसके मद्देनजर साफ-सफाई व पेयजल के साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए इंतजाम किये गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि शारदीय नवरात्र में मंदिरों व पूजा पंडालों तक जाने में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए खुफिया कैमरे लगाये गए है। पूजा पंडाल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे कपड़ों में भी महिला व पुरुष आरक्षी भी तैनात रहेंगे। अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।