फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Service of contract driver who went missing without notice terminated, notice issued to one

Balrampur News: बिना सूचना गायब संविदा चालक की सेवा समाप्त, एक को नोटिस

Fri, 25 Oct 2024 08:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
Service of contract driver who went missing without notice terminated, notice issued to one
बलरामपुर। स्थानीय डिपो में कई माह से बिना सूचना के ड्यूटी से गायब चल रहे संविदा चालक घनश्याम दास की सेवा समाप्त कर दी गई। संविदा सूची से नाम हटाते हुए चालक की परिवहन निगम में जमा प्रतिभूति राशि भी जब्त कर ली गई है। इसके अलावा एक और संविदा चालक अब्दुल मुबतलिब को अनुपस्थिति के संबंध में कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि डिपो में तैनात संविदा चालक घनश्याम दास कई माह से मनमाने तरीके से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। सितंबर व अक्तूबर माह में लगातार अवकाश पर रहे। संविदा चालक ने अवकाश के संबंध में कोई लिखित सूचना भी नहीं दी। चालक के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। चालक के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण डिपो की बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने तथा कार्यों के प्रति लापरवाही करने पर चालक की सेवा समाप्त कर दी है। इसके साथ ही संविदा चालक अब्दुल मुबतलिब भी बिना बताए ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। उन्हें अनुपस्थिति के संबंध में कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed