{"_id":"669a96a80b69ec10ae09e160","slug":"selectra-machine-malfunctioned-blood-tests-stopped-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112018-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सिलेक्ट्रा मशीन खराब, खून की जांचें ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सिलेक्ट्रा मशीन खराब, खून की जांचें ठप
Fri, 19 Jul 2024 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। उतरौला रोड स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में शुक्रवार को पैथाेलाॅजी की सिलेक्ट्रा मशीन खराब हो गई है। जिसकी वजह से खून की जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में शुक्रवार को ल्यूपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन, शुगर आदि की जांच के लिए करीब 40 गंभीर रोगियों को बाहर जाना पड़ा है। इसके बदले उन्हें अधिक पैसा भी खर्च करना पड़ा है।
संयुक्त जिला अस्पताल में दो वर्ष पूर्व सिलेक्ट्रा मशीन लगाई गई थी। इससे एलएफटी, यूरिक एसिड, एचबीएआईसी, लिपिड प्रोफाइल, अर्थराइटिस प्रोफाइल, शुगर व कैल्शियम की जांच एक साथ हो जाती है। इससे मरीजों को काफी राहत होती है। यहां औसतन हर रोज करीब 40 से 50 मरीजों की जांच होती है। एकाएक मशीन में आई खराबी के कारण जांच प्रभावित हो गई। ऐसे में दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो साल पहले आई यह मशीन अब तक पांच बार खराब हो चुकी है। ऐसे में मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
सीएमएस डाॅ. राज कुमार का कहना है कि खराब मशीन की मरम्मत कराई जा रही है। इंजीनियरों की टीम लगी हुई है। वहीं, मरीजों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। वहीं, नई मशीन की मांग की गई है।