{"_id":"6a6a3cc94dc8fc36a205318c","slug":"security-agencies-on-alert-after-suspicious-substance-found-at-the-border-balrampur-news-c-99-1-slko1029-152418-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीमा पर संदिग्ध पदार्थ मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीमा पर संदिग्ध पदार्थ मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Wed, 29 Jul 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो-33-बलरामपुर में जरवा में स्थित चेक पोस्ट।-संवाद
जरवा। भारत-नेपाल सीमा पर 22 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस, एसएसबी, कस्टम, प्रशासन और विभिन्न खुफिया एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी हैं। सीमा से जुड़े संवेदनशील मार्गों, पगडंडियों और चौकियों की सघन निगरानी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संदिग्ध पदार्थ सीमा तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।
घटना के बाद कस्टम विभाग ने चौकी पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। बुधवार को जिला आबकारी विभाग, पुलिस, एसएसबी, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), एलआईयू और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया तथा सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
कस्टम सुपरिटेंडेंट प्रशांत कुमार ने बताया कि बरामद संदिग्ध पदार्थ का नमूना जांच के लिए केंद्रीय राजस्व प्रयोगशाला, नई दिल्ली भेजा गया है। करीब एक सप्ताह में रिपोर्ट मिलने की संभावना है। यदि जांच में पदार्थ के मादक पदार्थ होने की पुष्टि होती है तो उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी स्तर पर हुई संभावित चूक की भी संबंधित एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है।