फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The audience, immersed in the spirit of heroism, listened to the 'Alha' performance by the Hashim-Shambhu team

Balrampur News: हाशिम-शंभू टीम का आल्हा सुनकर वीर रस में डूबे श्रोता

Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The audience, immersed in the spirit of heroism, listened to the 'Alha' performance by the Hashim-Shambhu team
फोटो-27-बलरामपुर के पेहर बाजार में आल्हा सुनाते गायक ।-संवाद
पेहर बाजार। पेहर माता मंदिर परिसर में आयोजित कजरी तीज मेले में सोमवार को पारंपरिक आल्हा गायन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। अहिरौली से आए हाशिम, शंभू व उनकी टीम ने आल्हा-ऊदल की वीरता, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण की गाथाओं का ऐसा सजीव गायन प्रस्तुत किया कि पूरा मंदिर परिसर देर तक वीर रस से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

करीब तीन दशक से मेले का प्रमुख आकर्षण आल्हा गायन को सुनने के लिए आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ढोलक और अन्य वाद्य यंत्रों की थाप पर प्रस्तुत वीर प्रसंगों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रोता देर शाम तक पूरे उत्साह के साथ आल्हा का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिवेणी शर्मा और उपाध्यक्ष उमाशंकर सोनी ने बताया कि कजरी तीज मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण आयोजन बन चुका है। इस अवसर पर रामफेर, पारस, बबलू, झिन्नू वर्मा, दुलारे, दिन्नू, श्यामलाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed