{"_id":"622648a66c81b10aeb33afa7","slug":"second-training-of-counting-staff-today-balrampur-news-lko6208075125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में मंगलवार को मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों का दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इसमें प्रशिक्षण पाने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य तौर पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के गैरहाजिर पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई तय की जाएगी। यह चेतावनी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम श्रुति ने दी।
उन्होंने बताया कि चारों विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती करने वाली टीमों से जुड़े सभी कर्मचारियों को एमएलके महाविद्यालय में आठ मार्च को मतगणना कार्यों से जुड़े द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की यह जिम्मेदारी सीडीओ व नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण रिया केजरीवाल को सौंपी गयी है। सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी निगरानी में पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह व जिला कृषि अधिकारी आरपी राना समेत अन्य ट्रेनर मौजूद कर्मचारियों को मतगणना कार्य से जुड़े गुर सिखाएंगे।