फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SDM and Tehsildar's court will be boycotted

Balrampur News: एसडीएम व तहसीलदार के न्यायालय का होगा बहिष्कार

Wed, 04 Jan 2023 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
SDM and Tehsildar's court will be boycotted
बलरामपुर। लेखपाल व अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वकीलों ने कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को विधायक से मिलने का निर्णय लिया है। साथ ही एसडीएम व तहसीलदार के न्यायालय का पूरी तरह से बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ भवन में बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा ने की। बैठक में मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम करने के साथ ही तहसीलदार व उपजिलाधिकारी के न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, शत्रोहन लाल मिश्र, खलील खान, शमशाद अहमद, चंद्रभूषण सिंह, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, दुर्गेश चतुर्वेदी, दिलीप वर्मा, राम देव यादव, मुकेश कुमार व निजामुद्दीन अंसारी बुधवार को क्रमिक अनशन पर बैठे। अधिवक्ताओं ने मांगों को लेकर नारेबाजी करके विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन में महामंत्री गयासुद्दीन खां, लकी खां, मुस्तफा हुसैन, अमित श्रीवास्तव, प्रह्लाद यादव, शमीम मलिक, रवि मिश्र, नसीम अहमद, मार्कंडेय मिश्र, महेंद्र पांडेय, आलोक गुप्ता, प्रवेश गुप्त, अमित श्रीवास्तव व बेनी माधव तिवारी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed