फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A student stopped on a bridge to see a snake and was swept away in a canal

Balrampur News: सांप देखने के लिए पुल पर रुकी छात्रा, नहर में बही

Thu, 03 Sep 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A student stopped on a bridge to see a snake and was swept away in a canal
बलरामपुर के सरयू नहर के पास जुटी लोगों की भीड़ 
बलरामपुर। एसपी आवास के बगल से बह रही सरयू नहर में आदर्श विद्यालय भगवतीगंज की कक्षा 12 की छात्रा आंचल यादव सांप देखने के लिए पुल पर रुकी थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी की मदद से छात्रा की तलाश शुरू करा दी। देर रात तक छात्रा नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अमरेश पासवान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:45 बजे हाथीगर्दा निवासी बबलू यादव उर्फ दिनेश यादव की बेटी आंचल स्कूल से अपनी मां और छोटी बहन अंशु के साथ घर लौट रही थी। छोटी बहन कक्षा नौ में पढ़ती है। तीनों एसपी आवास के बगल से गुजर रहे थे। इसी दौरान आंचल की नजर नहर में मौजूद सांप पर पड़ी। वह सांप देखने के लिए पुल पर रुक गई। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी।
विज्ञापन

आंचल के नहर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह कुछ ही पल में आंखों से ओझल हो गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और फ्लड पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंचे। जवानों ने संभावित स्थानों पर लगातार सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक छात्रा का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
परिवार में पसरा मातम
--घटना की जानकारी मिलते ही आंचल के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटी के नहर में बहने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। चाचा सुरेश यादव ने बताया कि आंचल के परिवार में एक छोटा भाई छोटू और करीब 12 वर्षीय छोटी बहन भी है। छोटी बहन हाथीगर्दा के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। घटनास्थल पर देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजन और ग्रामीण छात्रा के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

बलरामपुर के सरयू नहर के पास जुटी लोगों की भीड़ 

बलरामपुर के सरयू नहर के पास जुटी लोगों की भीड़ 

बलरामपुर के सरयू नहर के पास जुटी लोगों की भीड़ 

बलरामपुर के सरयू नहर के पास जुटी लोगों की भीड़ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed