फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Saras hot cattle den built at a cost of lakhs

लाखों की लागत से बना सरस हॉट मवेशियों का अड्डा

Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Saras hot cattle den built at a cost of lakhs
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक के खम्हरिया गांव में 13 साल पहले सरस हॉट मवेशियों का अड्डा बन गया है। ग्रामीण रोजगार सृजन के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए सरस हॉट का निर्माण कराया गया था। सरस हॉट का अभी तक उदघाटन न होने से भवन निर्माण में लगाई गई पूंजी पानी में डूब रही है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम से सरस हॉट का संचालन कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण जफर खान, मोतीलाल, राम प्रकाश, अमीर अहमद, मजहर हुसैन, फिज्जू अहमद, इरफान व राधेश्याम आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि वर्ष 2008 में खम्हरिया गांव में लाखों रुपये खर्च करके सरस हॉट का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

निर्माण होने के बाद सरस हॉट का आज तक उदघाटन नहीं किया गया है। सरकारी धन के बर्बादी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रशासन की उपेक्षा के चलते ग्रामीण रोजगार सृजन का संकल्प तार-तार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस हॉट में क्षेत्र के लोगों को दुकानें करने के लिए निर्माण कराया गया था जिसमें सभी प्रकार के कारोबार होते और क्षेत्र के लोगों को आसानी से सामान एक ही बाजार में मुहैया हो जाते।

इन लोगों ने डीएम से सरस हॉट का संचालन शुरु कराए जाने की मांग की है जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि बीडीओ गैसड़ी को सरस हॉट का संचालन शुरु कराने का निर्देश दिया गया है। साफ सफाई कराकर सरस हॉट का संचालन शीघ्र शुरु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed