फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sanitation wall painting campaign will run from today

आज से चलेगा स्वच्छता का वॉल पेंटिंग अभियान

Mon, 10 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Sanitation wall painting campaign will run from today
बलरामपुर। जिले भर में 11 अगस्त से स्वच्छता का वॉल पेंटिंग अभियान चलाया जाएगा। डीएम कृष्णा करुणेश ने जिले के सभी बीडीओ व एडीओ पंचायतों को स्वच्छता अभियान चलाने का फरमान जारी किया है। अभियान में हीलाहवाली व लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कोविड-19 के चलते सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरीके से पालन करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने सोमवार को बताया कि जिले भर में 9 अगस्त से स्वच्छ भारत मिशन के तहत साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया है। 74वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त तक साप्ताहिक गंदगी मुक्त अभियान चलाया जाएगा। 9 अगस्त को जिले की सभी 801 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण कर स्वच्छ भारत मिशन अभियान को परवान चढ़ाया।
विज्ञापन

10 अगस्त को ग्राम प्रधानों ने ई-चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छ रहने की जानकारी दी। 11 अगस्त को स्वच्छ भारत मिशन संबंधी संदेशों की वॉलपेंटिंग कराई जाएगी। इसे अभियान चलाकर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को श्रमदान कर पौधरोपण किए जाएंगे जिससे पर्यावरण स्वच्छ व सुंदर बना रहे। 13 अगस्त को कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पेंटिंग कंप्टीशन कराया जाएगा। कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं का गंदगी मुक्त भारत अभियान विषयक निबंध प्रतियोगिता ऑनलाइन कराई जाएगी। 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमसभा में हर ग्राम पंचायत में ओडीएफ प्लस गांव की घोषणा की जाएगी। इन सब कार्यक्रमों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क का प्रयोग हरहाल में किया जाएगा। लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए लगातार सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed