{"_id":"63502f42fb6a7c2cdc51351d","slug":"samples-of-three-drugs-sent-for-investigation-balrampur-news-lko6536405154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच को भेजे गए तीन दवाओं के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच को भेजे गए तीन दवाओं के नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। प्रदेश भर में यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन की दवाओं का नमूना फेल होने के बाद बलरामपुर जिले में भी जांच पहुंच गई है। शासन के निर्देश पर औषधि निरीक्षक की टीम ने उतरौला रोड स्थित मेडिकल कॉरपोरेशन के स्टोर से तीन दवाओं की सैंपलिंग की है। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। इससे विभागीय अधिकारी सकते में हैं। सैंपलिंग की गई दवाओं का अस्पताल में वितरण भी धीमा कर दिया गया है।
प्रदेश के सभी जनपदों में दवाओं की आपूर्ति यूपी मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन करता है। दवाओं के लिए मुख्य दवा स्टोर (सीएमएसडी) के साथ जिला व ब्लॉक स्तरीय अस्पताल पोर्टल पर ऑनलाइड डिमांड करते हैं। पोर्टल देखकर कॉरपोरेशन द्वारा प्रदेश से जिला स्तर पर बने अपने स्टोर को संबंधित दवा भेजी जाती है। यहां से दवा संबंधित अस्पताल के फार्मासिस्ट को उपलब्ध कराई जाती है। बीते कुछ माह में कॉरपोरेशन की कई दवाओं के नमूने जांच में फेल हो चुके हैं।
औषधि निरीक्षक आलोक कुमार द्विवेदी की टीम ने कॉरपोरेशन के स्टोर से बिसाकोडिल टैबलेट (कब्ज में दी जाने वाली दवा), स्टेक्टोकोकस कैप्सूल (दवा खाने पर पेट में होने वाली परेशानी रोकने के लिए) व कार्बामाजी पाइन सीरप (झटका व दौरा पड़ने पर पिलाया जाने वाला) का नमूना लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि औषधि निरीक्षक की टीम ने तीन दवाओं का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।