{"_id":"6ad650dcb5ee2c5a180f73ee","slug":"fishing-cat-trapped-in-a-pond-rescued-by-a-team-that-arrived-by-boat-balrampur-news-c-99-1-slko1029-156634-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तालाब में फंसा फिशिंग कैट, नाव से पहुंची टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तालाब में फंसा फिशिंग कैट, नाव से पहुंची टीम ने किया रेस्क्यू
Mon, 19 Oct 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
तालाब में फंसा फिशिंग कैट
महराजगंज तराई। बारहवां रेंज के बरगदही गांव में सोमवार दोपहर एक फिशिंग कैट के तालाब में गिरने से अफरातफरी मच गई। गांव निवासी राजन सिंह के तालाब में जानवर को फंसा देखकर ग्रामीण सहम गए। सूचना पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तालाब नौखान के उस पार होने के कारण टीम को नाव के सहारे वहां तक जाना पड़ा। काफी मशक्कत और सावधानी के बाद जानवर को तालाब से बाहर निकाला। वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि रेस्क्यू किया गया जानवर फिशिंग कैट है।
गांव के राजन सिंह ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे तालाब में जंगली जानवर के गिरने की जानकारी मिली। तालाब में जानवर को फंसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। बहरवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार बताया कि तालाब नौखान के उस पार होने के कारण वन विभाग और पुलिस की टीम के सामने मौके तक पहुंचने की चुनौती थी। ऐसे में टीम को नाव के सहारे तालाब तक जाना पड़ा। वहां पहुंचने के बाद वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक जानवर को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।
जंगली जानवर के कारण किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए रेस्क्यू के दौरान सतर्कता बरती गई। काफी प्रयास के बाद उसे तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ रेंज कार्यालय ले गई। बताया कि नर फिशिंग कैट है, जो तीन वर्ष का है। जंगल से भटक कर तालाब में गिर गया था। फिलहाल स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। साेहेलवा जंगल में मंगलवार को छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तेंदुआ, फिशिंग कैट या कोई अन्य जंगली जानवर दिखाई देने पर उसके करीब जाने, उसे घेरने, भगाने या छेड़ने की कोशिश न करें।