फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Samples of 32 food items filled

32 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे

Wed, 24 Mar 2021 08:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Samples of 32 food items filled
बलरामपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने दुकानों में छापामार कर 32 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका होने पर 32 नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यवीर सिंह, लालमणि यादव व कमला रावत की टीम ने भगवतीगंज, बलरामपुर नगर, महराजगंज तराई, उतरौला, बख्सरिया, हासिमपारा, बरदही बाजार उतरौला, आसाम रोड उतरौला, श्रीदत्तगंज व तुलसीपुर नगर क्षेत्रों में खोया, नमकीन, पापड़, बिस्कुट, टॉफी व चाय सहित 32 खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान दुकानदारों को शुद्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान लोगों को अशुद्ध खाद्य पदार्थों की पहचान करने के तरीके बताकर जागरूक किया गया है। वहीं बासी व अशुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed