फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Samples for food items on suspicion of adulteration

मिलावट की आशंका पर खाद्य पदार्थो के लिए गए नमूने

Thu, 19 Aug 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Samples for food items on suspicion of adulteration
बलरामपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डीएम श्रुति ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को दुकानों का निरीक्षण कर मिलावट करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने का निर्देश दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने दुकानों से तेल व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बीते दिन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह व बृजेश कुमार वर्मा की संयुक्त टीम ने छापा मारकर मिलावट की आशंका होने पर खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अभियान में शीतलापुर से स्वामी दयाल के दुकान से सरसों का तेल, महेश भारी से विजय कुमार जय अंबे ट्रेडर्स की दुकान से मधुर ब्रांड का क्रीम रोल, राजेंद्र की दुकान से गुडलक ब्रांड का रस्क, बरावल से जहीर अहमद की दुकान से सरसों तेल, श्रीदत्तगंज से संतोष की दुकान से छेना मिठाई, पूरबटोला मंशाराम व देवदत्त तिवारी की दुकान से दूध व बहादुरपुर से शत्रोहन की दुकान से पेड़ा का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस बलरामपुर से दूध, चौरसिया होटल एवं रेस्टोरेंट प्रोपराइटर सुंदरलाल नाका चुंगी तुलसीपुर से छेना का रसगुल्ला, सुनील कुमार चौहान सिविल लाइंस से दूध व स्वामीनाथ संयुक्त जिला चिकित्सालय के सामने से बर्फी का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed