फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   samadhan diwas

बिना सूचना के नदारद चार अफसरों का कटेगा वेतन

Tue, 15 Oct 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
samadhan diwas
बलरामपुर। बिना सूचना के जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस से नदारद चार अफसरों का वेतन काटा जाएगा। राप्ती नदी की कटान में अक्षम एक्सईएन बाढ़ खंड का भी वेतन काटने का निर्देश दिया है। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में ललिया थाना क्षेत्र के सहिबापुर के ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के तीनों तहसीलों में 158 में से 18 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम कृष्णा करुणेश ने बिना सूचना के नदारद डीपीआरओ नरेश चंद्र, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, जिला सेवायोजन अधिकारी व एक्सईएन सिंचाई का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के सहिबापुर गांव के राप्ती नदी की कटान के पीड़ितों की तरफ से जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया गया। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एक्सईएन बाढ़ खंड का तत्काल वेतन काटने और भविष्य में कटान न हो इसकी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर से आने वाले बीएसए हरिहर प्रसाद व कई राजस्व निरीक्षक एवं थाना निरीक्षकों को डीएम ने कड़ी चेतावनी दी और भविष्य में संपूर्ण समाधान दिवस में समय से उपस्थित होने का आदेश दिया। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 56 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए।
डीएम व एसपी देवरंजन वर्मा ने सभी के शिकायतों को सुनते हुए सात प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया। बाकी बचे 49 प्रार्थना पत्रों को आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन कर दिया गया और संबंधित विभाग के अफसरों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय में प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी एके सिंह, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। तुलसीपुर तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया।
इस दौरान 61 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिसमें सात का मौके पर निस्तारण कराया गया। एडीएम ने राजस्व कर्मियों व प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया कि थाना दिवस के अवसर पुलिस व राजस्व की टीम भेजकर भूमि विवाद के मामलों का त्वरित निस्तारण कराया। जिन मामलों का निस्तारण न हो सके उनकी जांच मौके पर कराएं और आख्या उच्चाधिकारियों को भी भेजें।

भूमि विवाद के छोटे से छोटे मामलों में भी तत्काल कार्रवाई करें जिससे भविष्य में गंभीर परिणाम न मिले। इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, सीओ शिव प्रसाद, नायब तहसीलदार गोपालकृष्ण त्रिपाठी मौजूद रहे। उतरौला तहसील सभागार में एसडीएम अरुण कुमार गौड़ की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। 41 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर सीओ मनोज कुमार यादव सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed