{"_id":"5d2e035f8ebc3e6cf805e872","slug":"samadhan-diwas-balrampur-news-lko471071964","type":"story","status":"publish","title_hn":"177 में से मात्र 18 मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
177 में से मात्र 18 मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला /तुलसीपुर /बलरामपुर। जिले के तीनों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सभागार में डीएम कृष्णा करुणेश ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर फरियादियों की शिकायतों का निराकरण कराया।
उतरौला तहसील सभागार में सीडीओ तथा तुलसीपुर तहसील सभागार में एसडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस के प्रकरण निस्तारित कराएं। तीनों तहसीलों में 177 में से मात्र 18 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
सदर तहसील सभागार के संपूर्ण समाधान दिवस को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सभी विभागों के अफसर अपने कर्तव्यों एवं कार्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव के दिलाया जाए।
विज्ञापन
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 35 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिनमें तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी 32 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने के लिए डीएम ने राजस्व व पुलिस की टीम बनाकर कराने का निर्देश दिया।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा कि जमीन विवाद से जुड़े जनवरी से लेकर जून तक के संपूर्ण समाधान दिवस में आए मामलों में पक्षों को नोटिस दी जाएगी। ऐसे मामले जिनमें थाने पर पक्षों के बीच समझौता हो जाएगा उसकी पीडीएफ फाइल बनाकर मामले का निस्तारण किया जाएगा।
उतरौला तहसील सभागार में सीडीओ अमनदीप डुली ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की और फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान 98 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। 9 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया और बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अफसरों को सौंप दिया गया।
इस अवसर पर उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी गई।
इस दौरान 44 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। मौके पर छह का निस्तारण कराया गया और बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर सीओ शिव प्रसाद, तहसीलदार आलमगीर, नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी मौजूद रहे।