फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sale of nomination papers from today, spending limit also fixed

नामांकन पत्रों की बिक्री आज से, खर्च की सीमा भी तय

Fri, 26 Mar 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Sale of nomination papers from today, spending limit also fixed
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 27 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पर्चे ब्लॉकों पर और जिला पंचायत सदस्य के पर्चे कलेक्ट्रेट से मिलेंगे। सभी के मूल्य निर्धारित कर दिए गए है। जमानत धनराशि व चुनाव के खर्च की सीमा भी निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम श्रुति ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री 27 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी। सदस्य ग्राम पंचायत के पर्चे 150 रुपये, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 300-300 रुपये और जिला पंचायत सदस्य के पर्चे 500 रुपये में बेंचे जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए जमानत धनराशि 500 रुपये निर्धारित की गई है। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2000-2000 रुपये और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 4000 रुपये जमानत धनराशि जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला वर्ग से नामांकन पत्रों व जमानत की राशि आधी ली जाएगी। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर एक उम्मीदवार अधिकतम 10 हजार रुपये, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर हर उम्मीदवार 75-75 हजार रुपये और जिला पंचायत सदस्य पर एक उम्मीदार अधिकतम डेढ़ लाख रुपये खर्च कर सकता है। चुनावी खर्च का रजिस्टर तैयार कराना होगा। चुनावी खर्च का ब्योरा न देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित दिशा निर्देश के अनुुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed