फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   salary stopped of 12 officer

एसडीएम व सीएमओ समेत 12 अफसरों का रोका वेतन

Sat, 22 Jun 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
salary stopped of 12 officer
बलरामपुर। तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीएमओ समेत 12 अफसरों के एक दिन वेतन रोक दिए गए हैं। निर्धारित समय के अंदर 12 सभी विभागों के 752 आवेदन पत्रों के निस्तारण में हीलाहवाली बरतने पर कार्रवाई की गई है। सभी अफसरों पर आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु व दिव्यांग प्रमाण पत्रों के समय से निर्गत करने में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने शनिवार को बताया कि समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि 15 जून 2019 तक ऑनलाइन 752 आवेदन पोर्टल पर निर्धारित समय के अंदर निस्तारित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर के 82, उतरौला के 42 व तुलसीपुर के 44 निवास प्रमाण पत्र, सदर तहसीलदार के 12 जाति व 44 आय, उतरौला तहसीलदार के 14 जाति व 87 आय, एडीओ पंचायत गैसड़ी के 25 जन्म व 35 मृत्यु, एडीओ पंचायत तुलसीपुर के 44 जन्म व 63 मृत्यु, एडीओ पंचायत सदर के 31 जन्म व 49 मृत्यु, एडीओ पंचायत हरैया सतघरवा के 25 मृत्यु, एडीओ पंचायत रेहरा बाजार के 14 कुटुंब रजिस्टर की नकल व सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह के द्वारा 45 दिव्यांग प्रमाण पत्रों को निर्धारित समय के अंदर निस्तारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय में प्रमाण पत्रों के निर्गत करने पर सभी 12 अफसरों के एक दिन वेतन रोक दिए गए हैं। आवेदन किन परिस्थितियों में लंबित रह गए हैं इस बात का अफसरों से तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधित अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed