फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Salaries of five health workers including two doctors stopped

Balrampur News: दो चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्यकर्मियों का रोका वेतन

Mon, 22 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Salaries of five health workers including two doctors stopped
बलरामपुर के सीएचसी पचपेड़वा का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी।
बलरामपुर। नौ सामुदायिक व 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 4,257 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मेले में अनुपस्थित रहने वाले दो चिकित्सक सहित पांच स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में आयोजित आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. शहंशाह आलम व डॉ. संगीता पांडेय सहित पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने इन सभी स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को निर्देश दिया कि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रखें।
विज्ञापन

चिकित्सालय परिसर में प्रेरणा कैंटीन द्वारा फैलाई गई गंदगी पर नाराजगी जताते हुए संचालक को चोक हुई नाली व अस्पताल परिसर की सफाई कराने का निर्देश दिया। भविष्य में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। निरीक्षण के दौरान डॉ. मसूद अहमद, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, बीपीएम अनीस अहमद व बलदेव मिश्र व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed