फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   sainitetion

नालों की सफाई न हुई तो बारिश होने पर शहर में होगा जलभराव

Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
sainitetion
फोटो-8-बलरामपुर के उतरौला नगर में पॉलीथीन व कूड़े से पटे नाले।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
उतरौला (बलरामपुर)। नगर में जलनिकासी के लिए बनाए गए नाले पॉलीथिन और कूड़े से पूरी तरह पट गए हैं। जलनिकासी नहीं हो पा रही है। यदि जल्द नालों की सफाई न कराई गई तो बरसात होने पर शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा। जलभराव की समस्या को देखते हुए नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से बारिश शुरू होने से पहले नालों की सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के नाले और नालियों का गंदगी से बुरा हाल है। नालों में पॉलीथिन व कूड़ा पटा हुआ है जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। नगर के कई वार्ड सड़क से नीचे बसे हुए हैं। इन वार्डों में बारिश के दिनों में माह जलभराव की स्थिति बनी रहती है। वार्डों में जलभराव न होने इसके लिए पूर्व के वर्षों में बारिश से पहले नालों व नालियों की लाखों रुपये खर्च करके सफाई कराई जाती रही है। नगर के गांधीनगर गोंडा मोड़, बस स्टेशन रोड एवं पानी टंकी के पास बड़े नालों के अलावा कई छोटे नाले भी हैं। गली मोहल्लों व बारिश का पानी निकलता है। मुख्य नाले के साथ वार्डों में बने नालियों की सफाई न होने से बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या भयावह हो जाती है।
विज्ञापन

इस वर्ष अभी तक नालों की सफाई नहीं कराई गई है। सफाई न होने से सभी नाले चोक हैं। इतना ही नहीं अधिकांश नाले खुले हुए हैं, इन्हें ढकने की व्यवस्था भी नहीं की गई है। नगर पालिका के तमाम नालों पर अवैध कब्जा होने के कारण भी इनकी साफ-सफाई नहीं हो पाती है। नगरवासी महफूज गनी, फसीहुद्दीन, अंसार हुसैन, दुर्गा प्रसाद, गप्पू, संजय, दीपक, संतोष, पवन व अकबर आदि ने मांग किया है कि बारिश होने से पहले नालों और नालियों की टीम लगाकर सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों की कराई जा रही सफाई
नगर पालिका प्रशासन की तरफ से वार्डों में स्थित नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। शहर के मुख्य नालों की सफाई कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही नालों की सफाई के लिए टीम लगाई जाएगी। अवधेश कुमार वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उतरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed