फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sahebnagar government tubewell non-functional for three years

Balrampur News: साहेबनगर राजकीय नलकूप तीन साल से बंद

Sun, 14 Jun 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sahebnagar government tubewell non-functional for three years
फोटो-7-बलरामपुर के साहेबनगर में लगा राजकीय नलकूप।-संवाद
महराजगंज तराई। तुलसीपुर क्षेत्र में राजकीय नलकूप से किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा देने के दावे खोखले हैं। नलकूपों की देखरेख और मरम्मत पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद अधिकतर नलकूप बिजली, यांत्रिक खराबी व जर्जर नालियों के कारण बंद पड़े हैं। किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों को निजी साधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


साहेबनगर में लगा राजकीय नलकूप पिछले तीन वर्ष से बंद पड़ा है। किसान महेश, मकसूद और अजीम ने बताया कि नलकूप का संचालन लंबे समय से नहीं हुआ है। इसकी नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं, जिससे नलकूप चलने की स्थिति में भी खेतों तक पानी पहुंचना मुश्किल है। किसान राहुल ने बताया कि उन्हें किराये पर इंजन लेकर फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे लागत बढ़ गई है। क्षेत्र के अन्य नलकूपों की स्थिति भी कमोबेश यही है। धान की रोपाई के लिए नर्सरी तैयार करने का समय चल रहा है, लेकिन सिंचाई सुविधा ठप होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन



विद्युत सप्लाई की 11 केवी लाइन नीचे लटक रही

साहेबनगर नलकूप को बिजली आपूर्ति के लिए बिछाई गई 11 केवी लाइन का तार जर्जर और जमीन से करीब छह फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। किसानों ने जिलाधिकारी से नलकूप को चालू कराने तथा जर्जर विद्युत तार को तत्काल ठीक कराने की मांग की है। अधिशासी अभियंता अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तार ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी और नलकूप का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed