फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Safaikarmi,Nala

नाला सफाई कार्य में सुस्ती में फटकार

Thu, 09 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Safaikarmi,Nala
ोटो-7-बलरामपुर में नाले के सफाई का निरीक्षण कर जानकारी लेते एडीएम राम अभिलाष।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नाला सफाई कार्य को लेकर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। नगर के कई वार्डों का औचक निरीक्षण कर एडीएम ने सफाई कार्य का जायजा लिया। अफसरों व कर्मियों को बरसात शुरू होने से पहले जिले के चारों नगर निकायों के नालों की बेहतर ढंग से सफाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एडीएम राम अभिलाष ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने नगर पालिका परिषद बलरामपुर के कई वार्डों का निरीक्षण कर नाले-नालियों के सफाई कार्य का जायजा लिया। मौके पर मौजूद नगर पालिका परिषद के अफसरों व कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए एडीएम ने बरसात शुरू होने से पहले सभी नाले-नालियों की बेहतर ढंग से सफाई करने का निर्देश दिया। डीएम श्रुति की तरफ से नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा के 30 नालों की बरसात से पहले साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

चारों नगर निकायों की तरफ से नाला सफाई की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई। डीएम ने अधिकारियों की टीमें गठित कर फोटोग्राफ के साथ जांच कराई। जांच में नालों के साफ-सफाई की रिपोर्ट बेहतर नहीं प्राप्त हुई, जिस पर डीएम ने चेतावनी दी कि दोबारा जांच में खामियां मिली तो जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे। एडीएम ने चारों नगर निकायों के ईओ को निर्देश दिया है कि बरसात शुरू होने से पहले सभी नाले-नालियों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराकर फोटो के साथ रिपोर्ट उपलब्ध करा दें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed