{"_id":"6a318bf0a6b80d2c03040d37","slug":"ruhi-and-safia-shine-in-judo-selected-for-sports-college-balrampur-news-c-99-1-slko1018-150120-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जूडो में रूही व सफिया ने दिखाया दम, स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जूडो में रूही व सफिया ने दिखाया दम, स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन
Tue, 16 Jun 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो-35-बलरामपुर में चयनित खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। दो होनहार जूडो खिलाड़ी रूही यादव और सफिया अंसारी का चयन वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के लिए हुआ है। जूडो प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय ने बताया कि पांच और छह जून को स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था। कड़े मुकाबलों के बीच रूही यादव और सफिया अंसारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में स्थान हासिल किया। चयनित खिलाड़ियों को अब स्पोर्ट्स कॉलेज में आवासीय सुविधा के साथ प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही वह कक्षा छह की पढ़ाई भी वहीं से करेंगी।
रूही के पिता विजयपाल यादव और सफिया के पिता मोहम्मद नासेह अंसारी ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत को दिया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन जिले के लिए गौरव की बात है। उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक, प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, सूरज कुमार, हिना खातून, अभय सिंह व पवन तिवारी ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।