फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Roads will be widened, Devipatan temple area will be developed

Balrampur News: चौड़ी होंगी सड़कें, देवीपाटन मंदिर परिक्षेत्र का होगा विकास

Sat, 26 Jul 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Roads will be widened, Devipatan temple area will be developed
लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री की बैठक में मौजूद बलरामपुर के विधायक। स्रोत - सोशल मीडिया
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंडल के जनप्रतिनिधियों की बैठक शनिवार को लखनऊ में की। जिले के तीनों विधायक बैठक में शामिल हुए। विधायकों ने जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा की। सदर विधायक पलटूराम ने बलरामपुर से गोंडा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि गोंडा-बलरामपुर-बहराइच रोड और देवीपाटन मंदिर तक जाने वाले पर्यटन मार्गों के चौड़ीकरण और मरम्मत को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला अस्पताल के विस्तार, नए ट्रॉमा सेंटर और ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के उच्चीकृत पर चर्चा हुई। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने अयोध्या मार्ग के चौड़ीकरण और बिजली समस्या के निस्तारण की मांग की। नव स्थापित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे प्रदेश का एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र बनाने की योजनाओं पर काम हो रहा है। नये पाठ्यक्रम, शोध केंद्र और छात्रावास निर्माण का कार्य जल्द पूरा होगा। सदर विधायक ने मां पांटेश्वरी विश्वविद्यालय की सौगात के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बिजली समस्या को दूर करने की मांग की। रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू करने व क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की मांग की। उन्होंने हरैया तुलसीपुर मार्ग पर कठरिहवा पुल के निर्माण व मथुरा घाट पर पुल निर्माण की मांग की। मुख्यमंत्री ने विकास कार्य तेजी से कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। साथ ही स्थानीय विधायकों से बलरामपुर में लघु उद्योग और हस्तशिल्प क्लस्टर की संभावनाओं पर रिपोर्ट देने को कहा। इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपाटन शक्ति पीठ और आसपास के धार्मिक स्थलों के विकास पर भी विशेष चर्चा हुई। जिले में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर करके स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की योजना है। समीक्षा बैठक के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही जिले को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े कई विकासात्मक प्रोजेक्ट्स की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed