फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Roads and bridges will be constructed in Terai with Rs 92.36 crore

Balrampur News: 92.36 करोड़ से तराई में होगा सड़क व पुलों का निर्माण

Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Roads and bridges will be constructed in Terai with Rs 92.36 crore
बलरामपुर। सड़क व पुलों के निर्माण पर 92.36 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। तराई की सड़क व पुलों का निर्माण होने से दो लाख की आबादी को आवागमन में आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। शासन से बजट मिलने के बाद सड़क व पुलों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

गैसड़ी के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सड़कों का निर्माण कराने की मांग की थी। लोक निर्माण विभाग देवीपाटन मंडल गोंडा के मुख्य अभियंता ने पूर्व विधायक के पत्र पर प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया है। उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग को 17.7 से 38.85 किलोमीटर तक चौड़ा किया जाएगा, इसके साथ मरम्मत भी करवाई जाएगी। 21.15 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण व मरम्मत पर 75 करोड़ 95 लाख नाै हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

चार पुलों के निर्माण पर 16 करोड़ 40 लाख 96 हजार रुपये खर्च करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। एनएच-730 में 381 किलोमीटर पर निकले गोबरी-सेहिरवा संपर्क मार्ग पर स्थित बजवा नाला के बाॅक्स कल्वर्ट निर्माण पर दो करोड़ 94 लाख 62 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग के 50 किलोमीटर पर आरसीसी बाॅक्स कल्वर्ट एवं पहुंच मार्ग के निर्माण पर दो करोड़ 28 लाख 89 हजार रुपये खर्च हाेंगे। तुलसीपुर-मनकौरा मार्ग पर नकटी नाला पर आरसीसी पुल निर्माण पर पांच करोड़ 78 लाख 74 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। बालापुर-भोजपुर थारू मार्ग के 13 किलोमीटर पर आरसीसी पुल निर्माण पर पांच कराेड़ 38 लाख 81 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट मिलने पर होंगे काम
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क व पुलों का निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने के बाद सड़क व पुलों का निर्माण कराया जाएगा। - कुमार शैलेंद्र, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed