फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Road safety lessons will be taught to children in schools

Balrampur News: स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा सड़क सुरक्षा का पाठ

Sat, 06 Jan 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Road safety lessons will be taught to children in schools
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित विद्यालयों के पाठ्यक्रम में अब सड़क सुरक्षा से जुड़ा पाठ्यक्रम भी शामिल होगा। इसके माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का पाठ पढ़ाकर रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक बनाया जाएगा। इसके साथ ही हर विद्यालय में कक्षावार स्तर पर बच्चों के लिए रोड सेफ्टी क्लब का भी गठन होगा।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकने के साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक बनाना है। इसके साथ ही पुलिस अफसरों के साथ ही विशेषज्ञ भी समय समय पर विद्यालयों में आकर सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी विद्यार्थियों को देकर उन्हें जागरूक बनाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब के गठन की कवायद तेज हो गई है। स्कूलों की हर कक्षा में एक छात्र को रोड सेफ्टी कैप्टन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कैप्टन की ओर से बच्चों को सड़क सुरक्षा विषय के प्रति जागरूक बनाने के लिए हर सप्ताह एक कक्षा आयोजित होगी। इसमें विद्यालय प्रबंधन के साथ ही परिवहन विभाग भी हिस्सेदारी कर बच्चों को इस बात के लिए जागरूक किया जाएगा कि वह खुद के साथ अपने अभिभावकों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर सके। इसके लिए हर तीन माह के अंतराल पर विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की एक बैठक भी अनिवार्य तौर पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए शासन ने 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं के स्कूटी, मोटरसाइकिल अथवा कार चलाकर स्कूल आने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है। फिलहाल 50 सीसी से कम क्षमता वाले बाइक को ही इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। इसके उल्लंघन पर अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed