{"_id":"62cc632e84d82775ea774552","slug":"rizwan-was-sent-to-lalitpur-and-son-in-law-to-agra-jail-balrampur-news-lko639056482","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजवान को ललितपुर और दामाद को आगरा जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजवान को ललितपुर और दामाद को आगरा जेल भेजा गया
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू के हत्या की साजिश में बलरामपुर जेल में बंद पूर्व सांसद व गैंगस्टर रिजवान जहीर को ललितपुर जेल और उसके दामाद रमीज को आगरा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जेलर ने बताया कि ये कार्रवाई शासन के निर्देश पर की गई है।
बताते चलें कि करीब छह माह पहले पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उसकी बेटी जेबा रिजवान तथा दामाद रमीज नेमत को तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश में गिरफ्तार किया गया था।
बाद में प्रदेश सरकार ने इन तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तुलसीपुर तथा लखनऊ स्थित रिजवान जहीर व उसके परिजनों की करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति जब्त कर ली। रिजवान जहीर और उसकी बेटी व दामाद के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
हालांकि जेबा को पिछले दिनों हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से जमानत मिल गई थी और उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की अभी गृह मंत्रालय से संस्तुति नहीं हुई है। इसके चलते जेबा को पिछले माह जेल से रिहा कर दिया गया था। वहीं, गत शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
जिला कारागार के जेलर बीके मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूर्व सांसद रिजवान जहीर को जिला कारागार ललितपुर तथा उसके दामाद रमीज नेमत को जिला कारागार आगरा में शिफ्ट किया गया है। इन दोनों लोगों को सोमवार सुबह यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच ललितपुर जेल व आगरा जेल भेज दिया गया है।