फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rising sugar prices will dampen the taste of festive sweets

Balrampur News: चीनी के बढ़े भाव से त्योहार में मिठाइयों के स्वाद होंगे फीके

Fri, 21 Aug 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rising sugar prices will dampen the taste of festive sweets
फोटो-9-बलरामपुर के सराय फाटक पर सामान खरीदती महिला ।-संवाद
बलरामपुर। त्योहारों से पहले चीनी के दाम में अचानक करीब 20 रुपये प्रति किलो की वृद्धि से गृहणियों और मिठाई कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। एक सप्ताह पहले 45 रुपये किलो बिक रही चीनी अब 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इससे त्योहारों पर घर में बनने वाली मिठाइयों और पकवानों की लागत बढ़ने की आशंका है। बाजार में बिकने वाली मिठाइयों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


चीनी के दाम बढ़ने से सामान्य परिवारों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है। त्योहारों पर मिठाई बनाने के लिए पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ेगा। वहीं, मिठाई कारोबारियों के अनुसार चीनी प्रमुख कच्चा माल होने के कारण इसकी कीमत बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ेगी। इसका असर मिठाइयों की कीमत और बिक्री दोनों पर पड़ सकता है।
विज्ञापन


मिठाई कारोबारियों की बढ़ी चिंता

मिठाई विक्रेता मोहित मोदनवाल ने बताया कि चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई की लागत बढ़ना तय है। गुणवत्ता बनाए रखते हुए कीमत नियंत्रित करना मुश्किल होगा। दुकानदार यश गुप्त ने बताया कि लागत कम रखने के लिए मिठाइयों का आकार छोटा करने या मात्रा में कमी करने की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच किलो खपत पर सालाना 1200 रुपये अतिरिक्त

सामान्य परिवार में यदि महीने में औसतन पांच किलो चीनी की खपत होती है तो 45 रुपये से बढ़कर 65 रुपये किलो होने पर प्रति माह 100 रुपये अतिरिक्त खर्च होगा। इस तरह सालभर में करीब 1200 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे। गृहणियों राशि और कल्पना ने बताया कि बढ़ती कीमतों के कारण अब चीनी की खपत सीमित करने की कोशिश करेंगी।


गुड़ भी महंगा, विकल्प सीमित

चीनी के साथ गुड़ के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले 50 से 60 रुपये किलो बिकने वाला गुड़ अब 80 से 90 रुपये किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में चीनी के विकल्प के रूप में गुड़ का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी राहत नहीं मिल रही है। सिविल लाइंस निवासी कनकलता ने बताया कि वह कभी-कभी गुड़ की चाय बनाती हैं, लेकिन इसके दाम बढ़ने से यह विकल्प भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed