फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   rice

धान बेचने वाले किसानों को लगाना होगा अंगूठा 18-52-11

Thu, 30 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
rice
बलरामपुर। धान बेचने वाले किसानों का ई-पॉप मशीनों पर अंगूठा लगेगा। जिले के सभी क्रय केंद्रों पर ई-पॉप मशीनों से धान की खरीदारी कर बिचौलियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक जिले के 26 क्रय केंद्रों पर चार क्रय एजेंसियां धान खरीदेंगी। क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से सीधे भुगतान किया जाएगा। जिले में भारी बारिश व खेतों में बाढ़ का पानी कई दिनों तक टिकने से धान की आधी फसल तबाह हो गई है, इसके चलते पैदावार में गिरावट आई है।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में एक नवंबर से धान की खरीदारी करने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले में 26 क्रय केंद्रों पर ई-पॉश मशीनों को लगाने के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। खाद्य विभाग के पोर्टल पर धान बेचने वाले किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। जिले के तीनों तहसीलों में अब तक 300 से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन

मूल्य समर्थन योजना का लाभ पाने के लिए सभी किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से क्रय केंद्रों पर पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद धान खरीदा जाएगा। अंगूठा मैच न होने पर धान नहीं बेच सकेंगे। मोबाइल व आधार नंबर लिंक होना चाहिए तभी बेचे गए धान का आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान संभव हो सकेगा। क्रय केंद्रों पर खरीदे जाने वाले धान में कम से कम 67 प्रतिशत चावल निकलना अनिवार्य किया गया है। इस बार शासन ने 72 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत बढ़ाई है। क्रय केंद्रों पर कामन धान बेचने वाले किसानों को 1940 रुपये व ग्रेड-ए पर 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान होगा। सप्ताह में चार दिन सोमवार से गुरुवार तक एक किसान से अधिकतम 50 क्विंटल धान खरीदा जाएगा और शुक्रवार व शनिवार को किसान 50 क्विंटल से अधिक धान बेंच सकेंगे। किसानों का कहना है कि इस बार जिले में भारी बारिश व बाढ़ से जलजमाव वाले क्षेत्रों में 50 प्रतिशत तक धान की फसल तबाह हो गई है। ऐसे में किसानों को धान बेचने के बजाय खाने का इंतजाम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीदने की हो रही तैयारियां
- जिले में 26 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। चार एजेंसियां खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस व भारतीय खाद्य निगम के सभी 26 क्रय केंद्रों पर ई-पॉप मशीनों से धान खरीदा जाएगा। सभी क्रय केंद्रों पर ई-पॉप मशीनों से धान खरीद होने से बिचौलियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। धान बेचने वाले किसानों को टोकन दिया जाएगा। खाद्य विभाग के पोर्टल पर सभी किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

नरेंद्र कुमार तिवारी, डिप्टी आरएमओ
एडीएम बने प्रभारी अधिकारी
-एडीएम राम अभिलाष को धान खरीद का प्रभारी अधिकारी नामित कर दिया गया है। जिले के सभी क्रय केंद्रों पर एक नवंबर से शुरु होने वाली धान खरीद में आने वाले सभी शिकायतों का निस्तारण एडीएम कराएंगे। तीनों तहसीलों के एसडीएम को सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण में फीड हुए रकबे का सत्यापन करने का जिम्मा सौंपा गया है। श्रुति, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed