फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Result of student who made cheating video cancelled

Balrampur News: नकल का वीडियो बनाने वाले छात्र का रिजल्ट निरस्त

Sat, 18 Jul 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Result of student who made cheating video cancelled
फोटो-26-बलरामपुर के अगरहवा में ​​स्थित पब्लिक सिटी मांटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय।-स्रोत : ग
बलरामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा-2026 में नकल का वीडियो वायरल होने के मामले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कड़ी कार्रवाई की है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल से वीडियो बनाने वाले छात्र का परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया गया है। वहीं, पब्लिक सिटी मांटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अगरहवा को अगले तीन वर्षों तक बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी कार्यों से प्रतिबंधित (ब्लैकलिस्ट) कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और आंतरिक सचल दल को भी तीन साल तक बोर्ड परीक्षा संबंधी किसी भी जिम्मेदारी से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला 27 फरवरी 2026 को आयोजित हाईस्कूल गणित की प्रथम पाली की परीक्षा का है। आरोप था कि परीक्षा कक्ष संख्या आठ में तैनात कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों को पर्चियां देकर नकल करा रहा था। इसी दौरान एक छात्र ने मोबाइल से परीक्षा कक्ष का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो दूसरे छात्र के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचा और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीर मानते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मृदुला आनंद ने जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन कुमार पांडेय को सौंपी गई। जांच में केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और आंतरिक सचल दल की निगरानी में गंभीर लापरवाही की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि प्रभावी निगरानी नहीं होने से परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता प्रभावित हुई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय अनुमति मिलने के बाद वाह्य केंद्र व्यवस्थापक मधुसूदन पासवान की तहरीर पर कोतवाली देहात में संबंधित धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। न्यायालय में मामले के निस्तारण के बाद बोर्ड ने ने अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी कर दी।

डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि बोर्ड के आदेश के अनुसार वीडियो बनाने वाले छात्र का परीक्षाफल निरस्त कर दिया गया है। साथ ही संबंधित विद्यालय को तीन वर्ष तक बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। परीक्षा में लापरवाही बरतने वाले केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और आंतरिक सचल दल को भी अगले तीन वर्षों तक बोर्ड परीक्षा कार्यों से दूर रखा जाएगा।

फोटो-26-बलरामपुर के अगरहवा में स्थित पब्लिक सिटी मांटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय।-स्रोत : ग

फोटो-26-बलरामपुर के अगरहवा में स्थित पब्लिक सिटी मांटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय।-स्रोत : ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed