फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Respect comes along with learning to be a good citizen.

Balrampur News: अच्छा नागरिक बनने की सीख के साथ मिला सम्मान

Thu, 28 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Respect comes along with learning to be a good citizen.
बलरामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन व बाल चित्र समिति के संयुक्त तत्वाधान में श्रीदत्तगंज ब्लॉक के तीन विद्यालयों में बाल फिल्म दिखाई गई। अनोखा छाता, जादुई घड़ा, पकड़ा गया आदि फिल्म देखकर स्कूल के बच्चों ने तालियों बजाते हुए खूब ठहाके लगाएं। इन फिल्मों से उन्हें अच्छा व्यवहार करने, अच्छा नागरिक बनने, कम संसाधन में अच्छा काम करने व अखबार पढ़कर तमाम जानकारी पाने की सीख भी मिली।
विज्ञापन

फिल्म देखने के बाद तीनों विद्यालयों के बच्चों से पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब देने वाले तीन-तीन छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। पहली फिल्म अनोखा छाता एचजेएमएस इंटर कॉलेज शेरापुर चमरूपुर में दिखाई गई। यहां मौजूद 333 छात्र-छात्राओं ने फिल्म को देखा। फिल्म खत्म होने के बाद विद्यालय डायरेक्टर निजामुद्दीन शाह ने प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने में पर कक्षा पांच की छात्रा साहिबा खातून को प्रथम, कक्षा पांच की छात्रा गुलशन फातिमा को दूसरा व छात्र अहम जायसवाल को तीसरा पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

दूसरी फिल्म जादुई घड़ा का प्रदर्शन कंपोजिट विद्यालय पुरैना कानूनगो में हुआ। यहां 230 बच्चों ने फिल्म को देखा। प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने में प्रथम स्थान पाने वाले कक्षा आठ के छात्र संदीप यादव, द्वितीय स्थान पाने वाली कक्षा आठ की छात्रा शांति देवी व तृतीय स्थान कक्षा आठ के ही छात्र विनय वर्मा को प्रधानाध्यापक सिराज अहमद अंसारी ने पुरस्कृत किया। तीसरी फिल्म पकड़ा गया का प्रदर्शन कंपोजिट कन्या विद्यालय श्रीदत्तगंज खरदौरी में हुआ। इसमें 196 बच्चों ने फिल्म को देखा। प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले कक्षा आठ के कृष्ण कश्यप प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा दिव्यांशु वर्मा व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र विकास कश्यप को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed