{"_id":"6a566bacb4b365274306e922","slug":"resolution-taken-to-give-special-status-to-mother-cow-balrampur-news-c-99-1-slko1018-151646-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गो माता को विशेष दर्जा दिलाने का लिया गया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गो माता को विशेष दर्जा दिलाने का लिया गया संकल्प
Tue, 14 Jul 2026 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो-33-बरदौलिया बाजार में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज माला पहनाकर किया
हरैया सतघरवा। क्षेत्र के बरदौलिया बाजार में मंगलवार को गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का भक्तों ने स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। भक्तजनों ने गो माता को विशेष दर्जा दिलाने के लिए आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।
बरदौलिया बाजार में सभा को संबोधित करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रदेश सरकार गो माता को पशु की श्रेणी में मानती है, जबकि सनातन परंपरा में गो माता का स्थान पूजनीय है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि या तो सरकार की इस व्यवस्था को स्वीकार करें या फिर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार से गो माता को विशेष सम्मान दिलाने के लिए आवाज बुलंद करें।
उनके आह्वान पर कार्यक्रम में मौजूद भक्तजनों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वह गो माता को पशु के स्थान पर गो माता के रूप में मान्यता दिलाने के लिए जनजागरण करेंगे और सरकार तक अपनी मांग पहुंचाएंगे। वक्ताओं ने गो संरक्षण और संवर्धन को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इसके लिए व्यापक जनसहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। सभा में डॉ. भानु त्रिपाठी, अभयराज द्विवेदी, प्रखर कलहंश, अंकित शुक्ल और मृगेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में बाजार वासी एवं भक्तजन मौजूद रहे।