{"_id":"6a318e911ee19b8ab305f10e","slug":"residents-of-haraiya-tiraha-grappling-with-the-problem-of-waterlogging-for-two-months-balrampur-news-c-99-1-brp1010-150090-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दो माह से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हरैया तिराहावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दो माह से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हरैया तिराहावासी
Tue, 16 Jun 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के हरैया तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास मोहल्ले में हुआ जलभराव।-संवाद
तुलसीपुर। हरैया तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज और फोरलेन निर्माण के दौरान हुई खोदाई में सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पिछले दो माह से जलभराव की गंभीर समस्या बनी है। निकासी न होने से जमा गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
मोहल्ला निवासी राजेश कुमार, सुधांशु, अनिल और मोनू ने बताया कि गंदा पानी अब घरों तक पहुंच गया है। इससे महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। क्षेत्र में फैली दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि मामले की जानकारी सेतु निगम और संबंधित अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है। एक माह पूर्व विभागीय कार्य में सहयोग के लिए 10 बंबू भी उपलब्ध करा दिए गए थे, लेकिन अब तक पाइपलाइन मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका है।