फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rehearsed to get the drowning person out of the river

Balrampur News: डूबते व्यक्ति को नदी से बाहर निकालने का किया पूर्वाभ्यास

Thu, 20 Jul 2023 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Rehearsed to get the drowning person out of the river
फोटो-7 से 9 तक
विज्ञापन

एसडीआरएफ व फ्लड पीएसी ने राप्ती नदी के सिसई घाट पर किया मॉक ड्रिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को राप्ती नदी के सिसई घाट पर बाढ़ से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीएम व एसपी की उपस्थित में एसडीआरएफ एवं फ्लड पीएसी के जवानों ने राप्ती नदी में डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकालने का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान प्रशासन द्वारा सिसई गांव में राप्ती नदी का पानी घुसने की सूचना देने पर ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का पूर्वाभ्यास भी किया गया।
मॉक ड्रिल के लिए कंपोजिट विद्यालय सिसई में स्टेजिंग एरिया बनाया गया था। सिसई घाट पर राप्ती नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर आईआरएस टीम के साथ डीएम अरविंद सिंह, एसपी केशव कुमार, एडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव एवं सीएमओ डॉ. सुशील कुमार तत्काल सिसई घाट पहुंच गए।
विज्ञापन

डीएम का आदेश मिलते ही एसडीआरएफ व फ्लड पीएसी के जवान राप्ती नदी में कूद पड़े और डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकाल लिया। मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार करने के बाद व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई पहुंचाया। इसके बाद प्रशासन द्वारा सिसई गांव में राप्ती नदी का पानी घुसने की सूचना देने पर ग्रामवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मॉक ड्रिल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पानी घुसने की सूचना पर पुलिस व राजस्व टीम ने ग्रामवासियों को गांव से निकालकर कंपोजिट विद्यालय सिसई में बने बाढ़ शरणालय में शिफ्ट किया। मवेशियों को भी सुरक्षित स्थान पर लाने एवं उपचार की व्यवस्था के लिए पशुपालन विभाग की टीम एक्टिव हो गई।

डीएम ने कहा कि माॅक ड्रिल के माध्यम से आपदा से जुड़े सभी विभागों के बीच समन्वय, कम से कम समय में रिस्पांस, राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम देना तथा आपदा के समय लोगों को राहत पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया। कहा कि जनपद में बाढ़ से बचाव को लेकर पूरी आईआरएस टीम तैयार है। मॉक ड्रिल में एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड जेके लाल व आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह के अतिरिक्त राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, अग्निशमन, आपूर्ति, पशुपालन, बाढ़ खंड एव पंचायती राज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed