फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Registration of 98 school vehicles suspended due to lack of fitness

Balrampur News: फिटनेस न होने पर 98 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Sun, 04 Aug 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 04 Aug 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Registration of 98 school vehicles suspended due to lack of fitness
बलरामपुर। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की निगरानी बढ़ा दी है। बार-बार नोटिस के बाद भी फिटनेस न कराने पर 98 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया। इसकी जानकारी स्कूलों को डाक के माध्यम से भेजी गई है। रविवार को भी एआरटीओ कार्यालय खुला रहेगा।
विज्ञापन


जिले में करीब 165 प्राइवेट स्कूलों में 392 छोटे-बड़े वाहन पंजीकृत हैं। शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा 139 स्कूली वाहनों का फिटनेस न होने पर इन सभी के मालिकों को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद 29 स्कूली वाहनों के संचालकों ने अपने वाहनों का फिटनेस करा लिया। शेष 98 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी वाहन संचालकों को डाक के माध्यम से भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





छह माह बाद होगी पंजीयन निरस्त करने की प्रक्रिया
समय से वाहनों का फिटनेस न कराने पर निलंबित किये गए 98 स्कूली वाहनों को लेकर प्रक्रिया अगर छह माह के भीतर नहीं पूरी कराई जाएगी तो संबंधित वाहन का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग का कहना है कि हरेक वाहन के बारे में अलग से फाइल तैयार की गई है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




पंजीयन निलंबित वाहन संचालित मिला तो होगा सीज
जिन 98 स्कूली वाहनों का फिटनेस न होने के चलते पंजीयन निलंबित किया गया है, वे वाहन किसी भी दशा में बिना फिटनेस कराए यदि संचालित मिले तो तत्काल सीज कर दिअ जाएंगे। रविवार को अनफिट वाहनों को लेकर एआरटीओ कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-अरविंद कुमार यादव, एआरटीओ, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed