{"_id":"66b3c1299f36ecb7660358d4","slug":"records-sought-from-15-districts-of-gorakhpur-and-lucknow-zone-balrampur-news-c-99-1-brp1002-112830-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गोरखपुर व लखनऊ जोन के 15 जिलों से मांगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गोरखपुर व लखनऊ जोन के 15 जिलों से मांगा रिकॉर्ड
Thu, 08 Aug 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात के अजबनगर कमरिहवा टोले को जाने वाली सड़क किनारे बोरे में मिली महिला के शव के शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने गोरखपुर व लखनऊ जोन के 15 जिलों की पुलिस से एक माह के भीतर लापता महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी है।
मंगलवार को कोतवाली देहात के अजबनगर कमरिहवा टोले को जाने वाली सड़क के किनारे दो प्लास्टिक बोरे में महिला का शव मिला था। एक बोरे में शव का पेट से नीचे का धड़ एवं दूसरे में कटे हुए पैर आदि के अवशेष थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 24 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाल देहात दुर्गेंश कुमार सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा जा रहा है। इसके आधार पर तथ्यों की खोजबीन की जा रही है। वहीं, गोरखपुर व लखनऊ जोन के 15 जिलों की पुलिस से बीते एक माह की अवधि में लापता महिलाओं के बारे में डिटेल मांगी जा रही है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस टीम लगी हुई है। जानकारी जुटाई जा रही है।