{"_id":"6176e9ac9a0fea3ebf30ea76","slug":"received-gift-of-two-projects-worth-four-and-a-half-crores-balrampur-news-lko601704929","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार करोड़ की दो परियोजनाओं की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार करोड़ की दो परियोजनाओं की मिली सौगात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। साढ़े चार करोड़ वाली दो परियोजनाओं की सौगात जिले को मिली है। दोनों परियोजनाओं के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एक परियोजना में पेयजल लाइन की और दूसरी में इमिलिया कोडर गांव में थारु जनजाति के लिए स्वास्थ्य की परियोजना का निर्माण कार्य कराया जाएगा। दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जिले के 40 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की श्रीदत्तगंज ब्लॉक के रुखी मझारी गांव में 2.33 करोड़ की धनराशि से पाइप पेयजल व स्वास्थ्य विभाग की पचपेड़वा ब्लॉक के इमिलिया कोडर गांव में 2.16 करोड़ की पीएचसी का निर्माण कराने के लिए शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के रुखी मझारी गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्यदायी संस्था जल निगम व पचपेड़वा ब्लॉक के इमिलिया कोडर गांव में थारु जनजातियों को इलाज कराने के लिए पीएचसी का निर्माण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद गोंडा को सौंपा गया है।
डीएसटीओ संजीव कुमार ने बताया कि पाइप पेजयल परियोजना व पीएचसी के भवन निर्माण का शिलान्यास कराने की तैयारी की जा रही है। पाइप लाइन पेयजल परियोजना पूरी होने के बाद रुखी मझारी गांव के पांच हजार से अधिक लोगों को शुद्ध पानी पीने को मिलेगा।
पीएचसी का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में रहने वाली थारु जनजाति के करीब 35 हजार लोगों को अपने घर के पास अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने दोनों परियोजनाओं को शासन स्तर से मंजूर होने पर खुशी जताई है।
सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण के लिए गांव में जमीन मिल चुकी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने के लिए पचपेड़वा ब्लॉक के इमिलिया कोडर गांव में तुलसीपुर एसडीएम व तहसीलदार को जमीन दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी।