फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rapti reached 46 cm above the danger mark

खतरे के निशान से 46 सेमी ऊपर पहुंची राप्ती

Mon, 15 Jul 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rapti reached 46 cm above the danger mark
बलरामपुर के गौरा चौराहा-सेवरहा गांव की तरफ बाढ़ के पानी से होकर जाती महिलाएं। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते जिले में राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 104.620 मीटर से 46 सेमी ऊपर 105.080 मीटर पर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

तटवर्ती कई गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग बांध पर तिरपाल डालकर शरण लिए हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों के समक्ष भोजन-पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन

विगत दो दिनों से बारिश रुकने के बाद पहाड़ी नालों का उफान अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि नेपाली पानी के चलते राप्ती नदी ने तबाही मचानी शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के चलते लालपुर फगुइया, जबदहा, जबदही, टेंगनहिया मानकोट, ढोढ़री, सेमरना, मन्नीपुर टिकुइया,6जलीपुर, रामनगर, कटराशंकरनगर, नरायनपुर मझारी, मनियारिया, रजवापुर, भोजपुर, लखना, भगनाजोत, बभनपुरवा, समगरा, मदारा, दुर्गापुर, चंदापुर, परसोना, फत्तेजोत, लालाजोत व मटियरियाकर्मा सहित करीब 30 गांव में बाढ़ का पानी भरना शुरु हो गया है।

रजवापुर गांव के लोग घर छोड़कर बांध पर शरण लिए हुए हैं। घरों में रखा अनाज व घर गृहस्थी का सामान भीग गया है। बाढ़ के चलते इन गांवों की सैकड़ों एकड़ धान, गन्ना व दलहनी फसले भी जलमग्न हो गई है। रमवापुर के लोगों के समक्ष भोजन-पानी का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed