फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ranveer became president and ideal minister of Subordinate Agricultural Service Association

Balrampur News: रनवीर अध्यक्ष व आदर्श बने अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के मंत्री

Sat, 26 Aug 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 26 Aug 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ranveer became president and ideal minister of Subordinate Agricultural Service Association
बलरामपुर। कृषि भवन परिसर में शनिवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में संघ की जिला इकाई का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में रनवीर सिंह को अध्यक्ष व आदर्श सिंह को मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

अधिवेशन का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने की। संघ के प्रांतीय मंत्री अम्ब प्रकाश व प्रांतीय कोषाध्यक्ष फईम अख्तर की देखरेख में जिला इकाई का गठन किया गया। रनवीर सिंह को जिलाध्यक्ष, आदर्श सिंह को मंत्री, शिवानी सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरज कुमार को संगठन मंत्री व दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष चना गया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रांतीय सहायक मंत्री प्रदीप सैनी, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सुखदेव मुनि, रघुनाथ वर्मा व नाथीराम सहित तमाम कृषि प्राविधिक सहायक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed