फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rani Memorial Hospital running without registration is sealed

Balrampur News: बिना पंजीकरण चल रहा रानी मेमोरियल हाॅस्पिटल सील

Sun, 22 Sep 2024 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rani Memorial Hospital running without registration is sealed
बलरामपुर के महराजगंज तराई में हा​स्पिटल सीज करते स्वास्थ्यकर्मी।-संवाद
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बिना पंजीकरण अवैध रूप से चलने वाले अस्पतालों व नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाकर अवैध ढंग से चलने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने क्षेत्र के निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। बिना पंजीकरण के चल रहे रानी मेमोरियल अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि ललिया रोड पर संचालित रानी मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालक अस्पताल के पंजीकरण से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। अस्पताल में मेडिकल स्टोर भी संचालित मिला। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी नहीं था। इतना ही नहीं यहां पर कई प्रतिबंधित दवाएं भी मिली हैं। यहां पर कोई डिग्रीधारक चिकित्सक भी मौजूद नहीं मिला। इन कमियों को देखते हुए रानी मेमोरियल अस्पताल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि आशा को कमीशन देकर रानी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव करवाने की शिकायत भी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी को मिली थी। उनके निर्देश पर अस्पताल की जांच करके कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट शिवपूजन व स्थानीय थाना के आरक्षी दीपक गुप्त व ज्योति शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed