{"_id":"6aee16bfcaaffabd7c0bd83f","slug":"ramayana-recitation-begins-at-hanumangarhi-with-prayers-and-rituals-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157538-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पूजा-अर्चना के साथ हनुमानगढ़ी में रामायण कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पूजा-अर्चना के साथ हनुमानगढ़ी में रामायण कथा शुरू
Fri, 06 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु ।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में चल रहे श्री हनुमत जयंती महोत्सव के दूसरे दिन ब्यास गद्दी की पूजा-अर्चना के साथ रामायण कथा का शुभारंभ हुआ। अयोध्या धाम से आए कथा प्रवाचक रोहित शास्त्री ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, उनके चरित्र और रामायण के महात्म्य का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे रहे।
चित्रकूट धाम के महंत आलोक दास जी महाराज, सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने ब्यास गद्दी की विधिवत पूजा-अर्चना कर रामायण कथा का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि रामायण कथा का श्रवण करने से मनुष्य को अपने जीवन में सदाचार और सत्कर्म अपनाने की प्रेरणा मिलती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुसरण करने से व्यक्ति को सही और गलत के बीच अंतर समझने का ज्ञान प्राप्त होता है।
कथा प्रवाचक रोहित शास्त्री ने रामायण के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला मार्गदर्शक भी है। इसमें निहित आदर्शों से समाज में प्रेम, मर्यादा, त्याग और धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है। रामायण का श्रवण मनुष्य को पापकर्मों से दूर रहकर आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाकर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।