{"_id":"61ec3e7492368b54211d77ae","slug":"rain-balrampur-news-lko6146417162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बारिश का अनुमान, तिलहनी व दलहनी फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बारिश का अनुमान, तिलहनी व दलहनी फसलों को नुकसान
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के गोण्डा रोड पर ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। शनिवार की सुबह आसमान में छाए बादलों से बूंदाबांदी शुरू होने पर अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती। बारिश से तिलहनी व दलहनी फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। किसान मौसम की बेरूखी को देखकर चिंतित हैं, और उन्होंने फसल को बचाने का उपाय शुरू कर दिया है। मौसम विभाग आगामी दिनों में भीषण ठंड का संकेत दे रहा है। लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती है।
शनिवार को दिनभर आसमान में बदली छायी रही। बादलों के बीच हल्की फुहार पड़ी। बारिश होने तथा ठंड बढ़ने से सरसों, मसूर, चना, मटर व अरहर आदि की फसलों को व्यापक नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि सिलसिला आगामी 30 जनवरी तक जारी रह सकता है। 30 जनवरी तक भीषण ठंड की चेतावनी दी जा रही है। लोगों को अभी ठंड से निजात मिलने की संभावना बिल्कुल नहीं दिख रही है। हल्की बारिश व ठंड से लोग घरों में दुबकने को विवश दिखे। सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव के किनारे दुबकते नजर आए।
इस तरह से करें बचाव
फसलों को पाले से बचाने के लिए खेतों में धुआं करें। खेत में नमी के लिए हल्की सिंचाई करें। तैयार सरसों व लाही की फसल को काटकर सुरक्षित स्थान पर रख लें। अधिक बारिश होने पर जलनिकासी का प्रबंध करें। आगामी 30 जनवरी तक तापमान 4 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो पाले की संभावना बढ़ जाएगी। डॉ. अंकित तिवारी, कृषि वैज्ञानिक